Saturday, October 31, 2026

हजारीबाग पुलिस ने 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

हजारीबाग : जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस ने कटकमसांडी थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण वाले दस्तावेजों को परमानेंट डॉक्यूमेंट के रूप में रखे जाएंगे : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांड गांव में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने मौके से मो. रिजवान और मो. रफीक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह मादक पदार्थ डांड गांव निवासी छोटन साव से खरीदा गया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छोटन साव को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से करीब 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने तीनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपितों में दो का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। हजारीबाग एसपी ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जा रहा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर