Monday, July 6, 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, बैठक में नहीं पहुंचे चंपत राय

अयोध्या : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का ट्रस्ट से इस्तीफा मंजूर हो गया है. सूत्रों के अनुसार चंपत राय मीटिंग में नहीं पहुंचे.अब चंपत राय ट्रस्ट के महासचिव के पद पर नहीं रहेंगे. हालांकि, ट्रस्ट के नियमों के अनुसार वह सदस्य बने रहेंगे, लेकिन उनके पास कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं होगी. इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में शुरू हुई.

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की खाली तीन सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव, टीएमसी सांसदों ने दिया था इस्तीफ़ा

ट्रस्ट की बैठक से पहले पत्र

ट्रस्ट की बैठक से पहले महंत नृत्य गोपालदास ने एक पत्र भी जारी किया जिसमें चढ़ावा चोरी की घटना पर दुःख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विश्वास जताते हुए कहा है कि जो भी इस घटना से जुड़ा है उसे कड़ी सजा मिलेगी। इससे पहले चढ़ावा चोरी के मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे और इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. उनके अलावा अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दिया था. इन इस्तीफों पर फैसले के लिए ही यह बैठक बुलाई गई थी.

कोषाध्यक्ष ने रखा बैठक का एजेंडा

कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने मीटिंग का एजेंडा रखा स्वामी गोविंद देव गिरी ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार का प्रस्ताव रखा है। ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य हैं जिनमें राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के कारण एक पद रिक्त है। ट्रस्ट की बैठक से चंपत राय और अनिल मिश्रा बाहर हैं। सदस्यों के दबाव के बाद चंपत राय बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। अनिल मिश्रा भी बैठक में मौजूद नहीं हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी और गबन विवाद के बीच ट्रस्ट की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।

एसआईटी की रिपोर्ट पर चर्चा

बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्टी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुरुष स्वामी परमानंद व कृष्णमोहन व कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि पहुंच गए हैं। नृपेंद्र मिश्र और वरिष्ठ अधिवक्ता ट्रस्टी के पारासरन वर्चुअल रूप से बैठक में हिस्सा लेने की सूचना है।

वहीं यूपी सरकार के अपर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद वीसी के माध्यम से बैठक में जुड़े हैं। एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट संजय प्रसाद को ही सौंपी थी। संजय प्रसाद राम मंदिर ट्रस्ट के पदेन सदस्य हैं और इस बात की संभावना है कि एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी।

पांच जून को पहली बार चोरी का प्रकरण सामने आने के बाद 13 जून को एसआईटी का गठन और फिर प्रारंभिक जांच के बाद अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर