Sunday, November 1, 2026

रांची : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में टेंपो चालक का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

रांची: झारकंड की राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित विद्यानगर से नाले से गुरूवार सुबह युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मृतक युवक की पहचान रोहित कुमार सिंह के रूप में हुई. मृतक युवक सुखदेव नगर का ही रहने वाला था और पेशे से टेंपो ड्राइवर था.

इसे भी पढ़ें: साहिबगंज के बंगाली टोला में हुई गोलीबारी में युवक की मौत, इलाके में सनसनी

स्थानीय लोगों ने दी सूचना

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है कि विद्यानगर में देर रात कुछ युवक आपस में पार्टी कर रहे थे. पार्टी खत्म होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए. इसके बाद गुरूवार सुबह युवक रोहित कुमार सिंह का शव नाले में पड़ा हुआ था. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर सुखदेव नगर थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

हत्या के कारणों की तलाश

इधर परिजनों ने घटना में हत्या की आशंका जताई है, हालांकि परिजनों की ओर से पुलिस को अब तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है. वहीं पुलिस ने भी मामले में शुरूआती जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. फिलहाल पुलिस को न तो हत्या के कारणों और न ही इस घटना में शामिल आरोपियों के बारे में ही कोई सुराग मिल सका है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर