रांची: झारखंड सूचना आयोग के चार नवनियुक्त सूचना आयुक्त आगामी 1 जुलाई, 2026 को अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस नियुक्ति के साथ ही राज्य में सूचना के अधिकार ( RTI ) के तहत लंबित पड़े हजारों मामलों के त्वरित निष्पादन की उम्मीदें जग गई हैं।
Highlights:
जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लोक भवन के दरबार हॉल में किया जाएगा। झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पूर्वाह्न 11:30 बजे सभी नवनियुक्त आयुक्तों को पद की शपथ दिलाएंगे।
यह भी पढ़ें: RIMS Land Scam: 7 एकड़ सरकारी जमीन के फर्जीवाड़े में फंसा सोनू शरण, ACB कोर्ट पहुंचा मामला
ये 4 दिग्गज संभालेंगे नई जिम्मेदारी
राज्य सरकार ने इस संबंध में राजभवन को विधिवत सूचित कर दिया है और प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद राज्य कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इन नियुक्तियों से संबंधित अधिसूचना पहले ही जारी कर दी थी।
शपथ लेने वाले चार नवनियुक्त सूचना आयुक्तों में राज्य के कई जाने-माने नाम शामिल हैं:
-
अनुज कुमार सिन्हा
-
अमूल्य नीरज खलखो
-
शिवपूजन पाठक
-
तनुज खत्री
शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होते ही ये सभी आयुक्त अपनी नई जिम्मेदारियों का कार्यभार संभाल लेंगे।
लंबित RTI मामलों के निपटारे में आएगी तेजी
झारखंड राज्य सूचना आयोग में लंबे समय से आयुक्तों के पद खाली होने के कारण आरटीआई के तहत अपील और शिकायतों का अंबार लग गया था। आम जनता को समय पर सूचनाएं नहीं मिल पा रही थीं। अब इन चार नए आयुक्तों के पदभार ग्रहण करने से आयोग की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
राज्य सरकार ने निर्धारित समय पर कार्यक्रम को गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है। झारखंड की प्रशासनिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में इस कदम को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये खबर भी देखें:




