नई दिल्ली: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत भी शामिल होगा। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ईरान जाएंगे।
Highlights:
भारत का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल
सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार और दफन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया था। इसके बाद भारत ने इस बड़े प्रतिनिधिमंडल को भेजने का निर्णय लिया है।
4 से 9 जुलाई तक चलेगा राजकीय समारोह
अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में मारे गए खामेनेई के लिए ईरान में 4 जुलाई से 9 जुलाई तक एक हफ्ते का सरकारी शोक कार्यक्रम होगा। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर 4 और 5 जुलाई को तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
ईरान के कई शहरों में होने वाले इस अंतिम संस्कार में दुनियाभर के कई बड़े नेता और लाखों लोग जुटने की उम्मीद है। खामेनेई का अंतिम जुलूस 6 जुलाई को निकलेगा। इस दौरान पूरे तेहरान प्रांत में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।
क्या था मामला?
गौरतलब है कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान पर हमला किया था। इसी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई थी।




