नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने CUET UG 2026 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया. रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट http://cuet.nta.nic.in पर जारी किया गया है. CUET UG पेपर का आयोजन 321 शहरों में 11 से 31 मई और 6 व 7 जून को हुआ था. रिजल्ट जारी करने के पहले NTA ने 21 जून को CUET UG 2026 की फाइनल आंसर जारी की थी. जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि रिजल्ट को किसी भी समय जारी किया जा सकता है. बता दें कि फाइनल आंसर में से सात सवालों को हटाया गया था.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी संबंधी मामले में एसआईटी ने सरकार को सौंपी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट
कैसे चेक करें CUET UG 2026 रिजल्ट
- कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर “CUET UG Result 2026” लिंक होगा. इसपर क्लिक कर लें.
- पूछी गई सारी जानकारी सही से भरें और Security Pin दर्ज कर दें.
- लॉगिन करते ही आपका CUET UG 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
DU, BHU समेत कई विश्वविद्यालय में एडमिशन
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) एक राष्ट्रीय स्तर परीक्षा है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), हैदराबाद विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) जैसे प्रमुख कॉलेज में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला CUET UG के स्कोर के आधार पर ही मिलता है. यह एग्जाम पूरी तरह से कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) होता है. उम्मीदवार कुल 37 विषयों में से ज्यादा से ज्यादा 5 विषयों में ये परीक्षा दे सकते हैं.
काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी शुरू
रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. छात्र कॉलेजों के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे. CUET के स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी.




