Wednesday, November 4, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली सीधी बातचीत स्थगित, मामले में अमरीकी प्रशासन ने कहा

न्यूज डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली सीधी बातचीत को स्थगित कर दिया गया है. व्हाइट हाउस ने गुरुवार देर रात बताया कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ बातचीत में शामिल होने के लिए स्विट्ज़रलैंड नहीं जा रहे हैं. यह घटनाक्रम उस समझौते के एक दिन बाद सामने आया है, जिसके तहत संघर्ष समाप्त करने के लिए दोनों देशों ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे. इसके बाद अमेरिका ने गल्फ़ ऑफ़ ओमान से अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटा ली थी.

इसे भी पढ़ें: कोलकाता एयरपोर्ट पर वज्रपात: रनवे पर गिरी आकाशीय बिजली, अमीरात विमान बाल-बाल बचा, 2 ग्राउंड स्टाफ झुलसे

हालांकि समझौते में लेबनान में भी लड़ाई समाप्त करने की बात कही गई थी, लेकिन दक्षिणी लेबनान में रातभर हुए इसराइली हवाई हमलों में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. ये जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है. इसराइल की सेना ने कहा कि उसने ईरान समर्थित समूह हिज़्बुल्लाह को निशाना बनाया था. सेना ने यह भी बताया कि उसके चार सैनिक मारे गए हैं.

व्हाइट हाउस के बयान जारी करने से कुछ घंटे पहले, हिज़्बुल्लाह से जुड़े लेबनानी मीडिया ने ख़बर दी थी कि इसराइली हवाई हमलों के जारी रहने के कारण बातचीत को निलंबित कर दिया गया है. वार्ताकारों की अगले चरणों पर चर्चा के लिए बैठक होने वाली थी, जिसे अमेरिकी अधिकारियों ने “तकनीकी चर्चा” बताया था. लेकिन अमेरिका ने कहा कि बातचीत की योजनाएं ‘अभी अंतिम रूप नहीं ले पाई हैं.’

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर