Thursday, November 5, 2026

अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी से की मांग, ‘ख़ुदकुशी करने वाले छात्रों के परिवार को मिले एक-एक करोड़ रुपए मुआवज़ा

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने नीट पेपर लीक के बाद ‘आत्महत्या करने वाले छात्रों’ के परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपए के मुआवज़े की मांग की है. अभिजीत दीपके ने मुआवज़े की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ओपन लेटर लिखा है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर साझा किया. अभिजीत दीपके ने ओपन लेटर में बताया कि 20 जून को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में देशभर के छात्र जंतर मंतर पर इकट्ठा होंगे.

इसे भी पढ़ें: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुईं श्रेयंका पाटिल, दो मैच जीतकर टेबल में टॉप पर टीम इंडिया

अभिजीत दीपके ने पत्र में लिखा, “पिछले कुछ हफ़्तों में 11 छात्रों ने आत्महत्या की है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि इनमें से पांच मौतें पिछले 48 घंटों में हुई हैं. यह दुखद सिलसिला थमने के बजाय और तेज़ हो रहा है, क्योंकि दोबारा परीक्षा होने का दबाव छात्रों पर बढ़ रहा है.” उन्होंने लिखा, “हम मांग करते हैं कि आपकी सरकार उन सभी परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा दे, जिनके बच्चों ने पेपर लीक संकट की वजह से आत्महत्या की है.”

दीपके ने आगे लिखा, “सीजेपी पिछले एक महीने से शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग कर रही है और देशभर में प्रदर्शन कर रही है. छात्रों की यही मांग है कि जिनकी ज़िंदगी गई है, उसके लिए कोई ज़िम्मेदारी तय हो. हम आपसे आग्रह करते हैं कि तुरंत हस्तक्षेप करें, छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दें और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाएं ताकि कोई और छात्र एकेडमिक दबाव में अपनी जान न गंवाएं.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर