Monday, September 21, 2026

बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उलटफेर: बिना स्टार के ‘हॉन्टेड 3D’ बनी नंबर-1

Box Office Report: 12 जून 2026 को एक साथ 4 बड़ी हिंदी फिल्में रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिला। कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’, विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ एक-दूसरे से टकराईं। लेकिन इस जंग में सबसे बड़ा सरप्राइज विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ने दिया है।’हॉन्टेड 3D’ ने सबको पछाड़ा

बिना किसी बड़े स्टार, लो बजट और कम प्रमोशन के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मीमोह चक्रवर्ती की फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ नंबर-1 बन गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार यानी 5वें दिन फिल्म ने ₹2 करोड़ कमाए। इसके साथ भारत में इसका नेट कलेक्शन ₹13.35 करोड़ पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने ₹15.67 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। हॉरर जॉनर के फैंस थिएटर्स में खिंचे चले आ रहे हैं।कंगना-दिलजीत की फिल्में 10 करोड़ से भी दूर|

बड़े नामों वाली फिल्में कमाई में काफी पीछे रह गई हैं।

‘मैं वापस आऊंगा’: इम्तियाज अली की इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी हैं। मंगलवार को फिल्म ने ₹1.90 करोड़ कमाए। अच्छी समीक्षा के बावजूद 5 दिन में कुल कलेक्शन सिर्फ ₹8.30 करोड़ है। मंगलवार को ऑक्यूपेंसी 31% से ज्यादा रही।’भारत भाग्य विधाता’: कंगना रनौत की फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला। मंगलवार को सिर्फ ₹65 लाख की कमाई के साथ इसका टोटल नेट कलेक्शन ₹5.55 करोड़ हुआ है। फिल्म को चलने के लिए अब स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत है।मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ का सबसे बुरा हाल

इस क्लैश में सबसे ज्यादा नुकसान मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ को हुआ है। दर्शक फिल्म देखने ही नहीं पहुंच रहे। मंगलवार को सिर्फ ₹46 लाख कमाए। 5 दिन में कुल कलेक्शन महज ₹4.41 करोड़ रहा। कम शोज और कम ऑडियंस की वजह से फिल्म रेस से बाहर हो गई है।5 दिन बाद बॉक्स ऑफिस स्कोरकार्ड:

  1. हॉन्टेड 3D: ₹13.35 करोड़
  2. मैं वापस आऊंगा: ₹8.30 करोड़
  3. भारत भाग्य विधाता: ₹5.55 करोड़

4. गवर्नर: ₹4.41 करोड़  बिना स्टार पावर के ‘हॉन्टेड 3D’ की जीत ने साबित कर दिया कि कंटेंट ही असली किंग है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर