Thursday, August 6, 2026

रांची: पेट्रोल बम मामले को लेकर RSS कार्यालय पहुंची NIA की टीम, मामले की जांच में आई तेजी

रांची : निवारणपुर स्थित RSS के प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश के मामले की घटना की जांच के लिए एनआईए) की टीम संघ कार्यालय पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है. एनआईए अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए हमले से जुड़े हर पहलू की जानकारी जुटाई। टीम ने घटना स्थल पर मौजूद भौतिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। साथ ही स्थानीय पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों से अब तक की जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है।

इसे भी पढ़ें: आरएसएस कार्यालय पर हमला मामले में बाबूलाल मरांडी ने जल्द अपराधियों के गिरफ़्तारी की मांग की

सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे केवल शरारती तत्वों का हाथ है या फिर किसी बड़ी साजिश के तहत वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। मामले में संदिग्धों की गतिविधियों, उनके आने-जाने के रास्तों और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि देर रात दो युवकों ने सॉस की बोतलों में पेट्रोल भरकर संघ कार्यालय परिसर में फेंकने की कोशिश की थी। हालांकि बोतलें बाउंड्री वॉल के पास ही गिर गईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद से पुलिस, एफएसएल और विशेष जांच टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर