Monday, September 21, 2026

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: लियोनेल मेसी ने लगाई हैट्रिक, अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना ने जीता अपना पहला मैच

खेल डेस्क: फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के ग्रुप जे के एक मुक़ाबले में वर्तमान चैंपियन अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने अल्जीरिया के ख़िलाफ़ लगातार तीन गोल दाग़ दिए हैं. वर्ल्ड कप में मेसी की यह पहली हैट्रिक है. इसके साथ ही मेसी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

इसे भी पढ़ें : रांची में RSS कार्यालय पर फेंकी गई दो संदिग्ध बोतलें, मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता

मेसी ने अब तक फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में 16 गोल किए हैं और उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस की बराबरी कर ली है. वर्ल्ड कप में गोल करने के लिहाज से मेसी ने ब्राज़ील के रोनाल्डो (15 गोल) को पीछे छोड़ दिया है. मेसी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज़ किया है,.

अर्जेंटीना ने 2022 का फ़ुटबॉल विश्व कप जीता था. इससे पहले ग्रुप आई के एक मुक़ाबले में पिछली उपविजेता फ़्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हरा दिया. वहीं इसी ग्रुप के एक दूसरे मैच में नॉर्वे ने इराक़ को 4-1 से हरा दिया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर