Thursday, November 5, 2026

सिंगर अरिजीत सिंह के बाद अब संगीतकार प्रीतम का बॉलीवुड छोड़ने का बड़ा ऐलान, कहा- “अब नए सफर का वक्त है”

मुंबई: बॉलीवुड के हिट मशीन माने जाने वाले म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 14 जून को अपना 55वां जन्मदिन मनाने के ठीक एक दिन बाद प्रीतम ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि अरिजीत सिंह के बाद अब प्रीतम भी बॉलीवुड म्यूजिक से लंबा ब्रेक लेने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें : मानसून में भूलकर भी दोबारा गर्म न करें ये 5 चीजें, वरना हो सकती है फूड पॉइजनिंग

प्रीतम ने पोस्ट में क्या लिखा? 

प्रीतम ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लंबा कैप्शन लिखा। उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी को शुक्रिया कहा और लिखा कि अब वो अपनी जिंदगी को एक अलग नजरिए से जीना चाहते हैं।

प्रीतम ने लिखा, “अब कुछ साल अपने लिए जीने का वक्त है। उन चीजों को करने का वक्त है जो लंबे समय से पीछे छूट गई थीं। अब नई यात्राओं पर निकलने का समय आ गया है।” उन्होंने आगे कहा कि वो हमेशा उन रास्तों पर चलना चाहते थे जो कम लोग चुनते हैं और अब नए एक्सपीरियंस की तरफ बढ़ना चाहते हैं।

क्या बॉलीवुड छोड़ रहे हैं प्रीतम? 

प्रीतम ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन उनके शब्दों से साफ झलक रहा है कि वो म्यूजिक इंडस्ट्री से लंबा ब्रेक ले सकते हैं।

पोस्ट से फैंस परेशान 

प्रीतम की पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने लगे। यूजर्स लिख रहे हैं कि अरिजीत सिंह के बाद वो प्रीतम को मिस नहीं करना चाहते। एक फैन ने लिखा, “प्लीज सर, ऐसा मत करिए। आपके बिना बॉलीवुड म्यूजिक अधूरा है।”

पहले भी ले चुके हैं ब्रेक  

यह पहली बार नहीं है जब प्रीतम ने काम से ब्रेक लेने की बात कही हो। इससे पहले भी कई इंटरव्यू में वो कह चुके हैं कि लगातार डेडलाइन और प्रेशर की वजह से वो थक चुके हैं। प्रीतम ने बताया था कि अब वो कुछ साल अपने परिवार और निजी जिंदगी को देना चाहते हैं। फिलहाल प्रीतम की तरफ से ब्रेक या रिटायरमेंट को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है। लेकिन उनकी पोस्ट ने इंडस्ट्री और फैंस की टेंशन जरूर बढ़ा दी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर