Thursday, August 6, 2026

राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करेंगे भाकपा माले विधायक : दीपांकर भट्टाचार्य

रांची : झारखंड में आगामी 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि भाकपा माले के सभी विधायक इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कल्पना सोरेन की JMM कार्यकर्ताओं से अपील, महिलाओं के दस्तावेजों पर दें विशेष ध्यान, नहीं कटे सही वोट

भाजपा के खिलाफ जनादेश

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया था। ऐसे में राज्यसभा चुनाव में भी विधायकों को जनता की उसी भावना और जनादेश के अनुरूप मतदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा ने भी पार्टी नेताओं से मुलाकात कर समर्थन की अपील की है। भाकपा माले ने इस मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के साथ खड़े रहने का फैसला किया है।

18 जून को होना है चुनाव

झारखंड में राज्यसभा चुनाव में दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सत्तारूढ़ महागठबंधन की ओर से जेएमएम के बैद्यनाथ राम के अलावा कांग्रेस के प्रणव झा चुनाव मैदान में हैं तो वहीं बीजेपी के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नाथवाणी चुनाव को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं. कांग्रस व जेएमएम के पक्ष में सत्तारूढ़ गठबंधन के 56 विधायक हैं तो वहीं बीजेपी व अन्य सहयोगी दलों के 24 विधायक परिमल नाथवाणी के समर्थन में हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर