Thursday, August 6, 2026

महिला टी-20 विश्व कप आज से, विश्व कप जीतने के बाद फिर से इतिहास रचने को तैयार भारत की बेटियां

नई दिल्ली : इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की मेजबानी में महिला टी-20 विश्व कप की शुरुआत आज से होगी। अगले 24 दिनों तक रोमांच और उत्साह से भरपूर रहने वाले इस टूर्नामेंट का समापन पांच जुलाई को होगा। दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ महिला टीमें इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट के दौरान कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे।

बता दें कि अब तक आस्ट्रेलिया ने 6 बार ट्रॉफी जीती है तो वहीं इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की महिला टीमें एक-एक बार चैंपियन बनी है. भारतीय महिला टीम साल 2020 में चैंपियन बनने से चूक गई थी, जब फाइनल में उसे आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत पर कांग्रेस ने उठाए ये सवाल, ओवैसी ने दी ये प्रतिक्रिया

भारतीय टीम पर नजरें

नवंबर 2025 में वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के इरादे से इस बार मैदान में उतरने जा रही है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजर टी-20 प्रारूप में भी विश्व विजेता बनने पर है। दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमें भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।

भारतीय महिला टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का शानदार संतुलन देखने को मिल रहा है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश को एक और विश्व कप दिलाने में सफल रहेंगी।  सभी की निगाहें भारतीय टीम पर होंगी, जो वनडे विश्व कप की सफलता को दोहराते हुए टी-20 विश्व कप में भी नया इतिहास रचने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

भारत का मुकाबला

महिला टी 20 विश्वकप के ग्रुप ए में शामिल भारत का पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान से होगा तो वहीं 17 जून को नीदरलैंड्स से, 21 जून को दक्षिण अफ्रीका, 25 जून को बांग्लादेश और लीग मुकाबले में अंतिम मैच में 28 जून को आस्ट्रेलिया से होगा. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

  • ग्रुप-ए: भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका
  • ग्रुप-बी: इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्काटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज

कुछ अन्‍य जानकारी

लीग मुकाबलों के बाद दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें नाकआउट में पहुंचेंगी। फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लंदन के लार्ड्स में खेला जाएगा। टी 20 विश्व कप में सर्वाधिक 1216 रन न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम है। 9 बार में से पांच बार भारतीय महिला टीम नाकआउट में पहुंची है, जिसमें चार बार सेमीफाइन और एक बार फाइनल शामिल है। 49 गेंदों पर शतक जड़ चुकी हैं हरमनप्रीत कौर। वह महिला टी-20 में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज की डियांड्रा डाटिन(38) पहले नंबर पर हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर