Friday, June 12, 2026

सुपौल में कोसी नदी में मजदूरों से भरी नाव पलटी, हादसे के समय दो दर्जन से अधिक मजदूर थे सवार

पटना : सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह कोसी नदी में बनेनिया घाट के पास नाव पलटने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि घटना के समय नाव पर लगभग दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे और वह पलार क्षेत्र में मूंग तोड़ने जा रहे थे. नदी के बीच में नाव के पहुंचते ही अचानक वह असंतुलित होकर पलट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में TMC के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता समेत दो नेता गिरफ्तार

घटना के बाद मची अफरातफरी

इधर नाव के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और नाव में सवार कई लोग डूबने लगे. वहां आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल नदी में कूदकर कई लोगों को बाहर निकाला. ग्रामीणों की मदद से चार से पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नाव पर सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं या कुछ लोग अभी भी लापता हैं. इसी वजह से राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है.

प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन

इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अंचलाधिकारी, भपटियाही थाना पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. फिलहाल नदी में संभावित लापता लोगों की तलाश की जा रही है. हादसे में घायल हुए लोगों को सरायगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

नाव पर कुल कितने लोग सवार थे, इसका सटीक आंकड़ा अभी नहीं मिल पाया है. फिलहाल स्थानीय गोताखोरों और राहत टीमों की मदद से लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर