न्यूज डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100 करोड़ रुपए के कथित जीएसटी धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब, दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी की टीमें जालंधर, लुधियाना, बरेली और नोएडा समेत कुल छह स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी
जांच के केंद्र में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड है। इसके अलावा कंपनी से जुड़े अन्य लोगों और संस्थाओं के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर भी ईडी की टीमों ने तलाशी ली है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी कंपनी से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों की जांच कर रही है।
तलाशी के दौरान ईडी अधिकारियों ने कई दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि कथित जीएसटी धोखाधड़ी के जरिए हुए लेन-देन का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में तो नहीं किया गया। अधिकारियों का कहना है कि बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है, जिससे मामले में और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़-मोहाली में किराया बढ़ाने की मांग को लेकर ऐप बेस्ड कैब ड्राइवरों का आंदोलन शुरू



