Sunday, September 20, 2026

पलामू में बाइक सवारों की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 अन्य का इलाज जारी

न्यूज डेस्क: पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के इमली चौक पर 2 बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई जिसमें 2 युवक की मौत हो गई. जबकि 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी. वहीं मृतकों की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी अंकित सिंह और तरहसी के कसमार के निवासी दीपक कुमार यादव के रूप में हुई है.

2 युवकों का इलाज जारी

जानकारी के अनुसार, अंकित सिंह और उसका दोस्त बाइक पर सवार होकर ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे और दीपक कुमार और सुधांशु कुमार बाइक पर सवार होकर दूसरी दिशा से आ रहे थे. इसी दौरान इमली चौक के पास दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिससे अंकित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में इलाज के क्रम में दीपक कुमार की मौत हो गई.

वहीं बाइक पर 2 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पांकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया. इसके साथ ही उन्होंने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल भेज दिया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़े: मानसून के दौरान लोगों को जलजमाव से मिलेगी राहत, रांची नगर निगम अलर्ट मोड पर

थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर आगे की छानबीन एवं कार्रवाई कर रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे. जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर