रांची : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए प्रसिद्ध उद्योगपति परिमल नथवाणी ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. सोमवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन उन्होंने भाजपा के समर्थन से नामांकन दाखिल किया. इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर भाजपा विधायक दल के मुख्य व्हिप नवीन जायसवाल ने परिमल नाथवाणी का स्वागत किया.
Highlights:
इसे भी पढ़ें: भाजपा के समर्थन से परिमल नाथवाणी राज्यसभा चुनाव के लिए करेंगे नामांकन, पहुंचे विधानसभा
“मैं पुराना झारखंडी हूं।”
नामांकन दाखिल करने के बाद परिमल नाथवाणी ने कहा, “मैं पुराना झारखंडी हूं। मुझे विश्वास है कि मुझे जीत मिलेगी। सत्तापक्ष का भी साथ मिलेगा. मेरे दो कार्यकाल के काम को पूरा झारखंड देखा है। सबसे सहयोग लेंगे, सबसे मिलना आवश्यक है. हमने झारखंड के लिए जो काम किया है, उसके भरोसे वोट मांगेगे.
आगे उन्होंने कहा, “भाजपा ने समर्थन दिया है। इसके अलावे झामुमो, कांग्रेस , आजसू सभी से भरोसा है । झारखंड मेरी कर्मभूमि रही है। दो बार यहां से सांसद रहा। यहाँ बहुत काम किया है। झारखंड के लिए काम करना है, इसलिए पार्टी के लेबल से नहीं आया हूं। मुख्यमंत्री से भी मैने बात की। पहले भी सभी दलों का समर्थन मिलता आया है। फिर सबका समर्थन मिले, इसकी उम्मीद है। सबके वोट की उम्मीद है।”
बाबूलाल मरांडी का बयान
इससे पहले झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, “हमारे NDA गठबंधन के पास 24 विधायक हैं, जीतने के लिए 28 चाहिए। हम सबने तय किया कि जब हमारे पास संख्या नहीं है तो हम निर्दलीय का समर्थन करेंगे… हमारे पास अगर पूरी संख्या होती तो दल पूरे विचार-मंथन के बाद किसी को प्रत्याशी बनाता… चूंकि हमारे पास संख्या नहीं है इसलिए हमने परिमल नथ्वानी का समर्थन करने का तय किया।”


