Saturday, October 31, 2026

भाजपा के समर्थन से परिमल नाथवाणी राज्यसभा चुनाव के लिए करेंगे नामांकन, पहुंचे विधानसभा

रांची : 18 जून को झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है. झारखंड से दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके और वर्तमान में आंध्र प्रदेश से वाईएसआऱ कांग्रेस के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी भाजपा के समर्थन से नामांन करेंगे. नामांकन करने को लेकर परिमल नाथवाणी विधानसभा पहुंच चुके हैं. भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने विधानसभा पहुंचने पर परिमल नाथवाणी का स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक आज, NDA सरकार को घेरने की तैयारी

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे नाथवाणी

इससे पहले भाजपा ने चुनाव मैदान में अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा से पीछे हटते हुए निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन देने का फैसला किया। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव का सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गया है। सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह परिमल नथवानी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनकी मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया था। अब भाजपा के समर्थन की खबर सामने आने के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें पार्टी के अपने उम्मीदवार उतारने की संभावना जताई जा रही थी।

त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना तेज

परिमल नाथवाणी के भाजपा के समर्थन से राज्यसभा चुनाव लड़ने के फैसले के बाद अब तय है कि झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए 18 जून को मतदान होगा. दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में सत्ताधारी महागठबंधन के दोनों उम्मीदवार जेएमएम के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा के अलावा अब चुनाव मैदान में तीसरे उम्मीदवार के रूप में परिमल नाथवाणी भी हैं, जिसके कारण चुनाव होने की पूरी संभावना है.

इससे पहले परिमल नाथवाणी के बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने और चुनाव में समर्थन मांगने की भी खबर सामने आई थी, हालांकि इस मुलाकात की पुष्टि व इससे संबंधित कोई तस्वीर सामने नहीं आने के कारण इस चर्चा को ज्यादा बल नहीं मिला. परिमल नाथवाणी के अलावा आंध्र प्रदेश के वी विजय साईरेड्डी व भाजपा के नेता गौरव वल्लभ ने भी नामांकन पत्र खरीदा है, लेकिन भाजपा में उम्मीदवारी को समर्थन नहीं मिलने के बाद गौरव वल्लभ रविवार को रांची से दिल्ली लौट गए थे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर