Saturday, October 31, 2026

पलामू में नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13 पेटी शराब व 250 लीटर स्प्रीट बरामद

मेदिनीनगर/पलामू : जिले के पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ पांकी पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली शराबबनाने की सामग्री बरामद की। जिले के एसपी कपिल चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते के आवास पर हुई छापेमारी में घंटों खंगाले गए दस्तावेज, कई कागजात जब्त

पांकी पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को करीब 3.30 बजे पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम जिरो टोला, बाघमरी स्थित लाला सिंह की दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब का निर्माण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज प्रशांत कुमार टू के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान दुकान बंद मिली, लेकिन तलाशी लेने पर अंदर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। सभी बरामद सामानों को जब्त कर लिया गया। पुलिस को मौक़े से 13 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 250 लीटर स्पिरिट (5गैलन) तथा विभिन्न ब्रांडों (स्टर्लिंग रिजर्व, मास्टर ब्लेंडर्स सिग्नेचर, रॉयल स्टेज आदि) के शराब रैपर, झारखंड सरकार के लोगो लगे 1,940 स्टीकर, शराब का रंग तैयार करने हेतु चॉकलेट ब्राउन रंग का रसायन, 1,530 खाली शीशे की बोतलें मिली हैं।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा झारखंड उत्पाद (संशोधन) अधिनियम, 2015 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज प्रशांत कुमार-2, पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, नवल किशोर दुबे (सहायक अवर निरीक्षक), हवलदार राजेश बरवा, आरक्षी विकेश गोस्वामी, आरक्षी संतोष लाल, आरक्षी सुधीर कुमार शामिल थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर