Thursday, November 5, 2026

गांव और पंचायत स्तर में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जाने 5 बड़ी भर्तियों के बारे में

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने ही इलाके में काम करने का मौका मिल रहा है. जिससे उन्हें सरकारी सिस्टम से जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा. इसमें पंचायत स्तर की नौकरियां आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प बन सकता हैं. गांव और पंचायत के स्तर में नौकरी से जुड़ी कई भर्तियां समय-समय पर निकाली जाती हैं, जिनमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन समेत अलग योग्य वाले उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं.

गांव और पंचायत के कई पदों में काम लोकल लेवल पर होता है, जिसमें उन्हें लोगों से जुड़कर काम करने का मौका मिलता है. बिहार में BSSC द्वारा पंचायत सचिव और झारखंड में JSSC व JSLPS के द्वारा समय-समय पर ब्लॉक और पंचायत स्तर की बंपर वैकेंसियां निकाली जाती हैं. पंचायत स्तर की नौकरियों के लिए जनरल नॉलेज, कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और लोकल प्रशासन की समझ होनी चाहिए.

इसे भी पढ़े: छपरा में मनीष कुमार के प्रेरक मार्गदर्शन से युवाओं में जागा आत्मविश्वास, सकारात्मक जीवन का लिया संकल्प

पंचायत स्तर की नौकरी

पंचायत स्तर में सबसे ज्यादा पंचायत सहायक या डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी होती है. जिसमें गांव की योजनाओं का रिकॉर्ड रखना, डॉक्यूमेंट तैयार करना और पंचायत कार्यालय के काम में मदद करना होता है. इस नौकरी के लिए आमतौर पर 12वीं पास या ग्रेजुएट कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना बहुत जरूरी है.

ग्राम रोजगार सेवक की नौकरी

गांव में रहकर अगर आप सरकारी योजनाओं से जुड़ना चाहते हैं, तो आप ग्राम रोजगार सेवक की नौकरी कर सकते है.  है. जिसमें मनरेगा जैसी योजनाओं से जुड़ा काम को देखना होता हैं. इसके साथ ही गांव में रोजगार से जुड़े रिकॉर्ड और योजना का काम शामिल है. इस नौकरी में कई बार लोकल उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलती है.

पंचायत सचिव की नौकरी

पंचायत सचिव का काम पंचायत प्रशासन को संभालना होता है. जिसमें पंचायत की बैठक, दस्तावेज, सरकारी योजनाओं का रिकॉर्ड और प्रशासनिक कार्य इस पद के जरिए पूरा होता हैं. ये नौकरियां काफी जिम्मेदारी वाली होती है, वहीं कई राज्यों में इस पद की नौकरी के लिए ग्रेजुएशन का पढ़ाई पूरी होनी चाहिए. पदों को लेकर उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा या मेरिट के माध्यम से होगी.

महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प

गांव की महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका की नौकरी एक अच्छा विकल्प है. इसमें बच्चों और महिलाओं से जुड़े पोषण और स्वास्थ्य कार्यक्रमों में काम करना होता है. इसमें कई राज्यों में स्थानीय पंचायत या वार्ड की महिलाओं को प्राथमिकता दी है.

डिजिटल नॉलेज 

आजकल पंचायतों में डिजिटल काम बढ़ने की वजह से डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड पद भी निकलते रहते हैं. जिसमें कंप्यूटर की नॉलेज रखने वालों को इन पदों में नौकरी मिल सकती है. इन पदों में भर्तियों की जानकारी जिला प्रशासन, ब्लॉक कार्यालय या पंचायत विभाग की वेबसाइट पर मिल जाती है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर