Monday, June 8, 2026

छपरा में मनीष कुमार के प्रेरक मार्गदर्शन से युवाओं में जागा आत्मविश्वास, सकारात्मक जीवन का लिया संकल्प

छपरा: अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में छपरा स्थित शिल्पी चौक परिसर में एक भव्य युवा जागरण एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मार्गदर्शक एवं प्रेरक वक्ता मनीष कुमार ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति होती है। यदि युवा अनुशासित, संस्कारवान और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हों तो देश और समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।

WhatsApp Image 2026 06 06 at 3.41.03 PM

उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने, नशामुक्त जीवन अपनाने तथा शिक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को विकसित करने का आह्वान किया। साथ ही सोशल मीडिया की अति, मोबाइल की लत, ऑनलाइन गेम्स, अनावश्यक वीडियो देखने की प्रवृत्ति तथा अन्य नकारात्मक आदतों से दूर रहने की सलाह दी।

लगभग 33 वर्षों से युवाओं को मार्गदर्शन दे रहे मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने, नकारात्मक विचारों से मुक्ति पाने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के व्यावहारिक सूत्र भी बताए। उनके प्रेरणादायी विचारों को उपस्थित युवाओं ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक अभियानों की जानकारी भी दी गई तथा युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा देने के लिए ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नैतिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: राबड़ी देवी और तेजस्वी ने लौटाई अपनी सुरक्षा, 10 सर्कुलर रोड के बाहर जुटे RJD कार्यकर्ता

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर