Friday, October 30, 2026

प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के लिए 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

रांची : प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचे दो युवकों को शुक्रवार को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नगड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज रंगदारी मामले की जांच के दौरान हुई पुलिस की कार्रवाई में साहेर गांव निवासी एक व्यक्ति से व्हाट्सएप के जरिए 50 लाख रुपये की लेवी मांगे जाने का मामला सामने आया था. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में भाजपा विधायक दल की बैठक, शनिवार को हो सकती है प्रत्याशी की घोषणा

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लेवी की रकम लेने के लिए दो लोग तुपुदाना के बारहमाईल चौक के पास आने वाले हैं. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर अपाचे बाइक पर पहुंचे दोनों युवकों को पकड़ा. पूछताछ में दोनों ने लेवी की रकम लेने आने की बात स्वीकार की.

जिसके बाद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण लोहरा और सूरज लोहरा के रूप में हुई है, जो कि खूंटी जिले के रहने वाले हैं. तलाशी के दौरान उनके पास से पीएलएफआई से जुड़े दो पर्चे, एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई. पुलिस ने दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर