Friday, June 5, 2026

तमिलनाडु: पूर्व बीजेपी नेता अन्नामलाई ने राजनीतिक आंदोलन शुरू करने का किया एलान

न्यूज डेस्क : तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा मंजूर होने के बाद एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करने का ऐलान किया. सोशल मीडिया पर लाइव आकर अन्नामलाई ने कहा कि यह आंदोलन आगे चलकर एक राजनीतिक पार्टी का रूप लेगा. उन्होंने बताया कि वे आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों और उसके बाद होने वाले आम चुनावों में हिस्सा लेंगे.

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के बीजेपी से दिये इस्तीफ़े को पार्टी अध्यक्ष ने किया मंज़ूर

आंदोलन से जुड़ने की अपील

अन्नामलाई ने लोगों से ‘वी द लीडर’ आंदोलन से जुड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि वह पहले से इस पहल से जुड़े रहे हैं. उन्होंने कहा, “मेरी सबसे बड़ी इच्छा एक नया रास्ता और नया राजनीतिक आंदोलन शुरू करने की है. बीजेपी ने मुझे छह साल तक तमिलनाडु के लोगों के लिए काम करने का मौक़ा दिया. आज मैं उससे अलग हो गया हूँ.”

अन्नामलाई ने कहा, “2009 में छात्र जीवन के दौरान मैंने विजयकांत की डीएमडीके में तीन महीने इंटर्नशिप की थी. इसके बाद 2020 में बीजेपी में शामिल हुआ. आज मैं आपके सामने एक नया आंदोलन पेश कर रहा हूँ. मेरे बारे में कई तरह की ख़बरें चल रही हैं, इसलिए मैं ख़ुद स्थिति स्पष्ट कर रहा हूँ.”

अभिनेता रजनीकांत को कहा – “ना”

अभिनेता रजनीकांत का ज़िक्र करते हुए अन्नामलाई ने कहा, “मैंने बीएल संतोष से वादा किया था कि मैं बीजेपी में शामिल होऊँगा. 2020 में बीजेपी में शामिल होने से एक दिन पहले रजनीकांत ने मुझे फ़ोन किया था, लेकिन मैंने उनका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया.”

उन्होंने कहा, “मैं भारतीय पहचान वाला एक स्वाभिमानी तमिल हूँ. हर किसी को तमिलनाडु के विकास के लिए काम करना चाहिए. मैं हमेशा कहता रहा हूँ कि बीजेपी को अपनी तमिल पहचान बनाए रखने के लिए अकेले चुनाव लड़ना चाहिए.”

नई राजनीतिक पार्टी की ज़रूरत

अन्नामलाई ने दावा किया कि उन्होंने पिछले दिसंबर में ही पार्टी नेतृत्व को अपने इस्तीफ़े की जानकारी दे दी थी. उन्होंने कहा, “पिछले 18 महीनों से मैं अपने मतभेद व्यक्त कर रहा था. पांच दिसंबर को मैंने पार्टी छोड़ने की सूचना दे दी थी.” अन्नामलाई ने कहा, “तमिलनाडु को एक और राजनीतिक पार्टी की ज़रूरत है. जो लोग इस आंदोलन से जुड़ना चाहते हैं, वे वेबसाइट के माध्यम से जुड़ सकते हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि कोयंबटूर में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर एक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर