Wednesday, July 22, 2026

पटना: फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के धाराओं में नामजद FIR दर्ज

पटना: खान ग्‍लोबल स्‍टडीज कोचिंग पर फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले से जुड़े कई नए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में दर्ज की गई एफआईआर में फैजल खान उर्फ खान सर का नाम जोड़ दिया है। इसके साथ ही खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। कदमकुआं थाने में आर्म्‍स एक्‍ट और झूठी सूचना के आरोप में मामला दर्ज क‍िया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर होटल कैपिटोल हिल के संचालक से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी

मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और देर शाम तक विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस को गलत जानकारी दी गई। इसी आधार पर आर्म्‍स एक्‍ट और झूठी सूचना देने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं दोनों गार्ड को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग के बाद बुलेट के पैलेट को भी छिपाने की कोशिश की गई।

2 जून की रात की घटना

दरअसल मामला 2 जून की रात खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले से जुड़ा है। इस मामले में खान सर ने कई राउंड गोली चलाए जाने का आरोप लगाया था। जिस कोचिंग सेंटर पर यह आरोप लगा, उसकी ओर से वीडियो जारी किए जाने के बाद खान सर के दो गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। खान सर से भी एक दिन पहले पूछताछ की गई थी। बताया जाता है कि खान सर ने पुलिस को बताया कि आत्‍मरक्षा में गोली चलाई गई थी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर