Thursday, June 4, 2026

रांची में हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले में थी तलाश

रांची : रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने लटमा रोड स्थित नेपाली कॉलोनी के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे एक संदिग्ध नीली स्विफ्ट कार को घेर लिया. जांच के दौरान कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया गया.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली अग्निकांड के आरोपी लवकेश बजाज को साकेत कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित मिंज उर्फ लवेंडर, राकेश रंजन उर्फ गुड्डू और रोहित महली के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार सुमित और राकेश के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं. तलाशी में पुलिस को लोडेड देसी पिस्टल और छह जिंदा गोलियां बरामद हुईं. वहीं वाहन से दो टांगी, दो बेसबॉल स्टिक, पांच मोबाइल फोन और एक टैबलेट भी जब्त किया गया.

बरामद सामान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर