रांची : रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित जलजोग रेस्टोरेंट के संचालक मिहिर घोष से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम पर मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में मिहिर घोष ने लोअर बाजार थाने में मामला दर्ज कराया है।
इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर में प्रसाद अस्पताल में लगी आग, 3 मरीजों की मौत व कई अन्य मरीजों की हालत गंभीर
इधर रातू थाना क्षेत्र के लहना गांव में बुधवार को ग्रामीणों की भीड़ ने छेड़छाड़ के एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक 25 वर्षीय रोहित मिर्धा लहना गांव निवासी उदित मिर्धा का पुत्र था। वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा अर्द्धविक्षिप्त था। वह किसी के साथ छेड़खानी कर ही नहीं सकता था।


