Friday, July 24, 2026

पटना में खान सर के कोचिंग पर हुए हमले मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

पटना : राजधानी के मुसल्लहपुर हाट स्थित चर्चित खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंगलवार रात हुए हमले मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल हैं, जिन्हें दीघा थाने में रखा गया है. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. बता दें कि मंगलवार की घटना को लेकर खान कोचिंग के कन्हैया सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें  4 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों आरोपी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें : मालवीय नगर अग्निकांड की घटना पर पीएम मोदी और सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुःख, मुआवजे का किया ऐलान

नामजद आरोपियों में 3 गिरफ़्तार

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद, अभिषेक और गौरव को अब तक गिरफ्तार किया है. रौशन आनंद को पटना के दीघा थाने में रखा गया है, जहां पुलिस की एक विशेष टीम उनसे पूछताछ कर रही है. जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए तालाश की जा रही है, जिनकी विरुद्ध विधि संबद्ध कार्रवाई का प्रयास किया जा रहा है.

फॉयरिंग की पुष्टि नहीं

नगर पुलिस उपाधीक्षक राजेश रंजन ने इस संबंध में बताया कि मंगलवार रात हुई घटना में खान कोचिंग सेंटर के गली नुक्कड़ पर लगे होर्डिंग बोर्ड को ईंट-पत्थर से तोड़ने और गार्ड चुनचुन के साथ मारपीट की पुष्टि हुई है, गार्ड को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. शुरुआती सूचना में फायरिंग की बात आई थी, लेकिन खान कोचिंग व आसपास के सभी CCTV फुटेज में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई. केवल ईंट-पत्थर फेंकने और होर्डिंग तोड़ने के दृश्य मौजूद हैं.’

अपने बयान से पलटे खान सर

दरअलस, मंगलवार रात 10 बजे के आसपास हमलावरों ने खान सर की कोचिंग के बाहर ईंट-पत्थर से हमला करते हुए कोचिंग के होर्डिंग को तोड़ दिया और वहां मौजूद गार्ड से बुरी तरह से मारपीट की, जिससे उनके सिर में चोट आई हैं. घटना के बाद खान ने मीडिया से सामने आकर कोचिंग के बाहर फायरिंग करने का आरोप लगाया था. हालांकि, बाद में CCTV फुटेज में फायरिंग की पुष्टि न होने पर उन्होंने अपना बयान पलट लिया और कहा कि उस वक्त वो कुछ समझ नहीं पाए थे और गार्ड ने उन्हें तो बताया उन्होंने वहीं मीडिया को बताया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर