Monday, November 2, 2026

सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी के तबादले पर बोले विपक्षी नेता राहुल गांधी, केजरीवाल और सीजेपी के अभिजीत दीपके

नई दिल्ली : सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के चेयरमैन और सेक्रेटरी के तबादले पर देश के विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं आई हैं. विपक्षी नेताओं ने सरकार के इस फ़ैसले के बाद असंतुष्टि जाहिर की है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग की है.

सरकार ने मंगलवार को सीबीएसई के चेयरमैन और सेक्रेटरी का तबादला किया. यह कार्रवाई 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रक्रिया के डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद हुई है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के शहरों में श्रमिकों के लिए बनाया जाएगा दाल भात केंद्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिया निर्देश

कांग्रेस व केजरीवाल की प्रतिक्रिया

इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, “सीबीएसई के चेयरमैन और सेक्रेटरी का तबादला कर दिया गया है. न्याय की मांग है कि मंत्री प्रधान को भी पद से हटाया जाए.” उन्होंने कहा, “मंत्री प्रधान ऐसे तंत्र की अगुवाई कर रहे हैं, जो बहुत भ्रष्ट, अक्षम और अयोग्य है. इससे लाखों युवाओं के जीवन पर असर पड़ा है. उन्हें तत्काल इस्तीफ़ा देना चाहिए.”

वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार की कार्रवाई से असंतुष्टि जताई है. केजरीवाल ने सीबीएसई के चेयरमैन और सेक्रेटरी के तबादले से जुड़ी ख़बर को रीपोस्ट करते हुए सवाल उठाया, “सीबीएसई के चेयरमैन और सेक्रेटरी का तबादला कर दिया गया? बस?” उन्होंने कहा, “क्या इतने बड़े कथित घोटाले पर सरकार की प्रतिक्रिया सिर्फ़ यही है? क्या यह सज़ा है या संरक्षण?”

अभिजीत दीपके की भी प्रतिक्रिया

सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के चेयरमैन और सेक्रेटरी का तबादला कर दिया है. सरकार ने यह कार्रवाई 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रक्रिया के डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद की है. अब इस पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रतिक्रिया दी है.

सीजेपी ने एएनआई के उस पोस्ट को रीपोस्ट किया, जिसमें सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी के ट्रांसफ़र की ख़बर थी और लिखा, “शिक्षा मंत्री को बर्ख़ास्त करो.” सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं. सोमवार को उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि वह 6 जून को भारत आ रहे हैं और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करेंगे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर