Thursday, October 29, 2026

पलामू में बेटी की हत्याकांड का आरोपी पिता गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

न्यूज डेस्क: पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में ऑनर किलिंग की घटना हुई थी. जिसके मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 26 मई को पिता ने अपनी ही बेटी की टांगी से काट कर हत्या कर फरार हो गया था. पुलिस ने गोपनीय सूचना के आलोक में छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल होने वाले टांगी भी बरामद कर लिया है.

जांच में हुए कई खुलासे

बता दें कि, पिता ने अपनी बेटी की प्रेमी के साथ आपत्तिजनक फोटो देख ली थी, जिसके बाद वह काफी गुस्से में था और इसी गुस्से में आकर उसने बेटी की टांगी से काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया था. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, जबकि इस मामले में पुलिस को जांच के क्रम में कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली. जिसके बाद लड़की के प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया गया. प्रेमी पर आरोप है कि उसने लड़की के पिता को जानबूझकर उकसाया और लड़की के प्रति दुष्प्रचार किया.

इसे भी पढ़े: पानी टंकी पर चढ़े सनकी युवक पर मधुमक्खियों ने किया हमला, टंकी घेराबंदी का निर्देश

प्रेमी ने पिता को उकसाया

इस मामले को लेकर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने कहा कि हत्या के मुख्य आरोपी लड़की के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. जांच के दौरान पाया गया कि प्रेमी ने लड़की के पिता को उकसाने का कार्य किया है. प्रेमी राजबली मेहता लड़की से पीछा छुड़ाना चाहता था.

इसलिए उसने लड़की को जंगल में बुलाया और अरविंद मेहता नामक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक फोटो ली और फिर इसी फोटो को प्रेमी ने लड़की के पिता और मां को भेज दिया. फोटो देखने ही पिता गुस्से में आ गया और बिना कुछ सोचे लड़की को टांगी से काटकर मार डाला.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर