Thursday, October 29, 2026

पानी टंकी पर चढ़े सनकी युवक पर मधुमक्खियों ने किया हमला, टंकी घेराबंदी का निर्देश

न्यूज डेस्क: गढ़वा के केतार प्रखंड अंतर्गत चेचरिया गांव में एक युवक करीब 55 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद उन्होंने प्रशासन को इसकी जानकारी दी. वहीं सूचना मिलते ही प्रखंड के विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा.

मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, श्री बंशीधर नगर निवासी 35 वर्षीय कमलेश गुप्ता अपने ससुराल केतार थाना क्षेत्र के अंजनिया गांव स्थित सुरेश साव के घर आए थे. जहां अचानक कमलेश चेचरिया गांव स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया. टंकी पर मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. जिसके डंक से घायल कमलेश घबरा गया और टंकी के ऊपर ही फंस गया और चीखने लगा. उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और मामले की सूचना प्रशासन को दी.

इसे भी पढ़े: झारखंड में 15 जून तक मतदाता सूची के मैपिंग का कार्य होगा पूरा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए निर्देश

स्थानीय युवक की सराहना हुई

घटना की जानकारी पर बीडीओ प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में लग गए. इसी दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय युवक विकास यादव ने पानी टंकी पर चढ़ने का निर्णय लिया. उसके ऊपर जाते ही मधुमक्खियों ने उस पर भी हमला कर दिया, लेकिन उसने अपनी जान की बिना परवाह किए, घायल कमलेश को संभाला और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया.

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने विकास यादव की बहादुरी की जमकर सराहना की. इसके साथ ही बीडीओ प्रशांत कुमार ने भी उसके साहसिक कार्य की प्रशंसा की और पानी टंकी का घेराबंदी कराने का आवश्यक निर्देश दिया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर