Wednesday, July 22, 2026

राजधानी रांची में देर रात चला सघन चेकिंग अभियान, 15 से अधिक स्थानों पर वाहनों व संदिग्धों को खंगालती रही पुलिस

रांची : राजधानी में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रांची पुलिस ने देर रात शहर के विभिन्न हिस्सों में व्यापक अपराध-रोधी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौक, बिरसा चौक समेत 15 से अधिक महत्वपूर्ण स्थानों पर एक साथ जांच अभियान संचालित किया गया।

इसे भी पढ़ें : साहिबगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, तलवार-फारसा और पत्थरबाजी में 11 घायल, 7 की हालत गंभीर

एसएसपी के निर्देश पर सख्ती

एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाना, रात्रिकालीन अपराधों को नियंत्रित करना और शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ भी अभियान

इसी क्रम में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया। प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

आम लोगों से अपील

रांची पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षा जांच अभियानों के दौरान पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने निकटतम पुलिस थाना या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। पुलिस का कहना है कि आम जनता के सहयोग से ही अपराधमुक्त और सुरक्षित शहर का निर्माण संभव है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर