Monday, November 2, 2026

साहिबगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, तलवार-फारसा और पत्थरबाजी में 11 घायल, 7 की हालत गंभीर

साहिबगंज: अमर शहीद सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह गांव सोमवार को उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब वर्षों पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया और दोनों ओर से तलवार, चाकू, फारसा तथा पत्थरों से हमला शुरू हो गया। घटना में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में मनचलों और अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 101 ठिकानों पर छापेमारी में 64 गिरफ़्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह गांव में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गई। कई लोग धारदार हथियार लेकर मैदान में उतर आए, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए। कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका अफरातफरी और चीख-पुकार से गूंज उठा।

घटना में घायल सभी लोगों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर पंकज कर्मकार ने गंभीर रूप से घायल जलालुद्दीन अंसारी, आस मोहम्मद अंसारी, अख्तर अंसारी, रुखसाना खातून, नूर मोहम्मद अंसारी, अब्दुल्ला अंसारी और खलील अंसारी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज बरहेट अस्पताल में जारी है। बरहेट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और हिंसक झड़प से जुड़ी हर कड़ी को खंगाला जा रहा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर