Sunday, May 31, 2026

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर

रांची: क्रिकेट जगत में कम उम्र में अपनी शानदार बल्लेबाजी और बेखौफ खेल से पहचान बनाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन को देखते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही झारखंड में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

स्वास्थ्य मंत्री ने की जमकर तारीफ

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा कि भले ही उनकी टीम मुकाबला जीतने में सफल नहीं रही, लेकिन वैभव ने अपने प्रदर्शन से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि मात्र 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के खिलाफ जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज में वैभव ने बल्लेबाजी की, वह उनकी असाधारण प्रतिभा को दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि वैभव सूर्यवंशी सिर्फ अपने परिवार या बिहार का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इतनी कम उम्र में इस तरह की सफलता हासिल करना आसान नहीं होता। वैभव की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

युवाओं को फिटनेस और स्वास्थय का संदेश

डॉ. अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अब वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर युवाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का काम करेगा। इसके तहत फिटनेस, अनुशासित जीवनशैली और सकारात्मक सोच का संदेश दिया जाएगा। इसी उद्देश्य से वैभव को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि वैभव में वह क्षमता है, जिससे वह विश्व क्रिकेट में भारत का परचम लहरा सकते हैं। उनके अनुसार, देश को ऐसे प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ियों की जरूरत है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकें।

युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी की सफलता यह दिखाती है कि अगर मेहनत और लगन हो तो कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। आज देशभर के युवा उन्हें एक उभरते हुए सितारे के रूप में देख रहे हैं। खेल के साथ-साथ अब वह समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया आवास

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर