Monday, November 2, 2026

सीएम हेमंत से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और तेलंगाना के डिप्टी सीएम, राज्यसभा चुनाव पर हुई चर्चा

रांची : 18 जून को दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। शुक्रवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के. राजू के नेतृत्व में कांग्रेस के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर मुलाकात की और आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा की सीटों के बंटवारे और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन अंतिम सहमति नहीं बन सकी। कांग्रेस ने अपने विधायकों की संख्या के आधार पर एक सीट की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : नई दिल्ली में ऑटो चालकों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की मुलाकात, साथ बैठकर खाया खाना

बैठक में कांग्रेस की ओर से राज्यसभा की एक सीट पर मजबूत दावेदारी पेश की गई। वहीं झामुमो भी दोनों सीटों को लेकर रणनीतिक रूप से सक्रिय नजर आई। सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन के भीतर सीटों के समीकरण और उम्मीदवारों के चयन को लेकर लगातार मंथन जारी है। इस अहम बैठक में कांग्रेस प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी डॉ श्रीवेल प्रसाद, तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मालू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक के बाद किसी भी नेता ने आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों के नाम या सीट बंटवारे को लेकर स्पष्ट बयान नहीं दिया। इससे राजनीतिक गलियारों में सस्पेंस और बढ़ गया है। अब सबकी नजर आगामी दौर की बैठकों और गठबंधन की अंतिम रणनीति पर टिकी हुई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के भीतर सहमति बनने में अभी कुछ और समय लग सकता है। आने वाले दिनों में तस्वीर और साफ होने की संभावना है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर