Monday, November 2, 2026

नई दिल्ली में ऑटो चालकों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की मुलाकात, साथ बैठकर खाया खाना

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता विपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को राजधानी में ऑटो ड्राइवरों से मुलाकात की. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मंडी हाउस के पास स्थित टोडर मल पार्क में राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों के साथ मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने जमीन पर बैठकर उनके साथ दोपहर का खाना भी खाया. इसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें कई ऑटो ड्राइवर जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं. बीच में राहुल गांधी भी नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता ने ऑटो ड्राइवरों की परेशानी को समझा. 

संसद में उठाएंगे ऑटो ड्राइवर्स के मुद्दे

राहुल गांधी से ङुई मुलाकात को लेकर ऑटो चालकों ने कहा, ‘आज हम लोग राहुल गांधी जी से मिले। जब हम खाना खा रहे थे, तभी वे आ गए। उन्होंने हमारे साथ खाना भी खाया और बातचीत की। राहुल गांधी ने हम सभी की समस्याएं पूछी तो हमने बताया कि हमारे बच्चे पढ़-लिख लिए हैं, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वे संसद में हमारे मुद्दे उठाएंगे.”
वहीं एक अन्य ऑटो चालक ने कहा, ” हम खाना खा रहे थे, तभी राहुल गांधी जी हमारे बीच आकर बैठ गए। हमारे साथ खाना खाया, हमारी परेशानियाँ सुनीं और उन्हें संसद में उठाने के साथ बीमा की बात भी कही।”
राहुल गांधी से मिलने के बाद एक ऑटो ड्राइवर ने कहा, ‘राहुल ने हमसे बातचीत की। हमारे मुद्दे उठाने, हमारे बीमा और दूसरी सहायता दिलाने का वादा किया। हमने साथ मिलकर खाना भी खाया। जब हम खाना खा रहे थे, तभी वे अचानक हमसे मिलने आ गए, और हमें बहुत अच्छा लगा।’

ऑटो ड्राइवर रमेश प्रसाद ने बताया कि हमने राहुलजी से बताया कि हमारा काम बहुत धीमा चल रहा है। उन्होंने मेरे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और रोज की कमाई और खाने-पीने का खर्च कैसे चलाते हैं, इस बारे में पूछा। हमने राहुल गांधी जी के साथ दाल, रोटी और सब्ज़ी का सादा भोजन किया।

ऑटो ड्राइवर अरिंदर कुमार शाह ने बताया कि हमने महंगाई के बोझ, खासकर गैस की बढ़ती कीमतों के बारे में बात की, जिसने गुजारा करना बेहद मुश्किल बना दिया है। राहुल जी ने हमारी हेल्प करने का वादा किया और कहा कि वे हमारी शिकायतों को सीधे संसद में उठाएंगे। हम सभी ने रोटी और आलू की सब्जी खाई।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर