Thursday, October 29, 2026

IPL 2026 : एलिमिनेटर मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को हराया, सचिन तेंदुलकर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ की

खेल डेस्क : बुधवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से हराकर खिताब जीतने की दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया है. अब 29 मई को होने वाले दूसरे क्वालीफॉयर में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुजरात टाइंटस से इसी मैदान पर होगा और जीतने वाली टीम रविवार 31 मई को फाइनल में वर्तमान चैपिंयन आरसीबी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में भिड़ेगी.

वैभव की आतिशी बल्लेबाजी

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाने में कामायाब हुई थी. विस्फोटक बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने करिश्माई अंदाज में केवल 29 गेंदों में 97 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रनों का योगदान दिया, तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंद में 29 और रियान पराग 12 गेंद में 26 रन बनाने में कामयाब रहे.

इसे भी पढ़ें : भोपाल की त्विषा शर्मा मौत मामले में सास व पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम ज़मानत रद्द, हो सकती है गिरफ़्तारी

197 रनों पर सिमटी हैदराबाद

इसके बाद जीत के लिए मिले 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाज कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए. नीतीश कुमार रेड्डी के 20 गेंदों में 35 रन, सलिल अरोड़ा के 21 गेंदों में 35 और ईशान किशन के 11 गेंदों में 33 रनों के योगदान से टीम केवल 197 रन ही बना सकी और 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक तीन और नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा के खाते में क्रमशः दो-दो विकेट आए.

सचिन तेंदुलकर हुए मुरीद

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुक़ाबले में हैदराबाद के ख़िलाफ़ सिर्फ़ 29 गेंदों पर 97 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाज़ी की तारीफ़ की है. सचिन ने उनकी बल्लेबाज़ी की तारीफ़ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ” वैभव का बैट स्विंग (बल्ला घुमाने की तकनीक) शानदार है. साथ ही वह पैरों की तरफ़ आने वाली गेंदों पर अपना अगला पैर अच्छी तरह हटा लेते हैं, जिससे उन्हें खुलकर शॉट खेलने और आसानी से छक्के लगाने की आज़ादी मिलती है.”

टी 20 टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के का रिकार्ड

वैभव सूर्यवंशी मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ क्रिस गेल का टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है. अब वैभव सूर्यवंशी किसी एक टी 20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. सूर्यवंशी ने आईपीएल की एक पारी में दस या उससे अधिक छक्के लगाने के मामले में भी क्रिस गेल की बराबरी कर ली है. अब दोनों खिलाड़ियों ने चार-चार बार किसी आईपीएल पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर