Wednesday, November 4, 2026

BJD के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

न्यूज डेस्क: ओडिशा की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। देबाशाष सामंतराय ने बीजू जनता दल (BJD) और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। लंबे समय से नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले सामंतराय के इस फैसले से पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है। देबाशीष सामंतराय ने कहा कि उन्हें पार्टी में लगातार कमतर किया जा रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन के भीतर उन्हें व्यवस्थित तरीके से नजरअंदाज किया गया, जिसके कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने पहले BJD से इस्तीफे की घोषणा की और उसके कुछ घंटे बाद संसद पहुंचकर राज्यसभा सभापति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर राज्यसभा सदस्यता से भी इस्तीफा सौंप दिया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

जल्द भाजपा में होंगे शामिल

सामंतराय ने साफ किया कि उनकी भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेतृत्व के साथ बातचीत पूरी हो चुकी है और वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक उनकी सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल मौजूद रह सकते हैं।

देबाशीष सामंतराय के इस्तीफे के बाद ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकार इसे BJD के लिए बड़ा नुकसान मान रहे हैं, क्योंकि सामंतराय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी। वहीं भाजपा के लिए इसे आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी लगातार ओडिशा में अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सरकारी अवकाश

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर