Sunday, November 1, 2026

रांची : अविमय क्लिनिक में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों की हुई मुफ्त स्वास्थ्य जांच

रांची : राजधानी रांची के कचहरी चौक स्थित अविमय क्लिनिक में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। शिविर में मरीजों और आने वाले लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। खासतौर पर ब्लड शुगर और मोटापा को लेकर विशेष परामर्श दिया गया।

इसे भी पढ़ें : समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे : बाबूलाल मरांडी

क्लिनिक के निदेशक डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया, “आधुनिक जीवनशैली में मोटापा एक गंभीर समस्या बनकर उभर रही है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों को शुरुआती स्टेज में ही रोका जा सकता है।” शिविर में डॉ. विजय कुमार ने चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम में कई दवा कंपनी और टोरेंट फार्मा, आईपीसीए लैब्स, सिप्ला लिमिटेड और अलेम्बिक फार्मा के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर में डॉ. विजय कुमार, समीर कुमार, सन्नी कुमार, निपेंद्र कुमार मंडल, संजीत कुमार, राहुल कुमार और सुजीत कुमार सहित क्लिनिक के कर्मचारी विक्रम कुमार, बुद्धदेव नाथ, अंकिता कुमार क्लिनिक के कर्मचारियों ने मरीजों की जांच और व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर