Thursday, July 23, 2026

भीषण गर्मी से तपते झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सभी डीसी-एसपी को निर्देश, कार्यालयों के बाहर रखें पानी

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में जारी भीषण गर्मी व हीटवेव को देखते हुए राज्य के सभी डीसी, एसपी, थाना प्रभारी, बीडीओ व सीओ समेत सभी पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष निर्देश जारी किया है कि वह अपने सरकारी कार्यालयों व सर्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में हीट वेव का अलर्ट जारी, रांची समेत राज्य के 14 जिलों में सबसे अधिक गर्मी

सीएम हेमंत सोरेन ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, CO, BDO, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी सरकारी कार्यालयों को निर्देश दिया जाता है कि अपने कार्यालयों के बाहर, एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करें, ताकि राहगीरों एवं आम लोगों को राहत मिल सके।”

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही अपने पोस्ट में आगे लिखा, “सभी उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि जहाँ कहीं भी जल संकट की स्थिति हो, वहाँ तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति, चापाकलों की मरम्मत एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएँ की जाएँ। किसी भी गाँव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी न हो – यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करे। जनहित सर्वोपरि है।”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर