Wednesday, October 28, 2026

झारखंड में हीट वेव का अलर्ट जारी, रांची समेत राज्य के 14 जिलों में सबसे अधिक गर्मी

रांची: झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बीते शुक्रवार को गर्मी और लू से लोगों का हाल बेहाल रहा. वहीं राज्य के 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज की गई है. धनबाद और पलामू में सबसे अधिक  गर्मी थी, जिससे अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग से अनुसार, मई महीने के बाद इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है. वहीं 23 मई यानी आज से झारखंड में भीषण गर्मी का असर और अधिक तेज होगा.

हीट वेव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण आने वाले दिनों में लोगों को काफी परेशानियों की सामना करना होगा. तेज धूप, गर्म हवाएं और उमस भरे मौसम से लोगों के जनजीवन प्रभावित होगा. रांची का तापमान लगातार बढ़ रहा है. आज रांची का तापमान 40 डिग्री, 24 मई को 41 डिग्री और 25 मई को 42 डिग्री तक पहुंच सकती है. वहीं पलामू, चतरा, गढ़वा और कोल्हान के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसांवा के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी है. इधर, संताल के जिलों समेत धनबाद, बोकारो में तेज हवा और गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़े: हटिया के नए डीएसपी बने नीरज कुमार, पदभार संभालते ही नई जिम्मेदारियों पर दिया जोर

इन जिलों में गर्मी का हाल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य में गर्म और मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे दोपहर में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिलता है. जमशेदपुर में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बोकारो में 41.5 डिग्री और चाईबासा में 41.8 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है. पलामू में 44.4 डिग्री, गढ़वा में 44.0, सरायकेला में 43.5 डिग्री, धनबाद में 43.0 डिग्री लातेहार में 42.0 डिग्री, कोडरमा में 42.0 डिग्री, चतरा में 42.0 डिग्री, प.सिंहभूम 42.0 डिग्री, गिरिडीह में 41.3 डिग्री, रामगढ़ में 41.0 डिग्री, देवघर में 41.0 डिग्री, हजारीबाग में 40.0 डिग्री, सिमडेगा 40.0 डिग्री, रांची में 39.2 डिग्री, गुमला में 39.0 डिग्री, गोड्डा में 39.0 डिग्री, लोहरदगा में 38.7 डिग्री, पू.सिंहभूम 38.6 डिग्री, दुमका में 38.0 डिग्री, पाकुड़ में 38.0 डिग्री, साहिबगंज में 37.2 डिग्री, जामताड़ा 37.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

भीषण गर्मी में अधिक पानी का सेवन करें

मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार समेत आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है. इसके बाद भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और उमस की आशंका है. विभाग ने आमजन से दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और धूप से बचने की उपाय अपनाने की अपील की है. वहीं अगले 5 दिनों तक लोगों को दिन में चिलचिलाती गर्मी और रात में उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर