Wednesday, July 22, 2026

बिहार में फिर IAS अधिकारियों का तबादला, कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

पटना: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया गया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

गोपाल मीणा और अरविंद कुमार चौधरी को नई जिम्मेदारी

राज्यपाल के सचिव रहे गोपाल मीणा को उनके पद से विरमित कर दिया गया है। उन्हें भारत सरकार के वाणिज्यकर विभाग के अंतर्गत नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र का विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे।

bihar

1995 बैच के IAS अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वे पहले गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव समेत कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब वे बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

bihar.2

डॉ. बी राजेंद्र को निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र को निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे पहले से ही जनशिकायत विभाग, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक और बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार को गृह विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा वे बिहार फाउंडेशन के CEO और बियाडा के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे।

bihar.3

अन्य अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव

वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि वे वाणिज्य कर, GST और मुख्यमंत्री सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। बिहार मानवाधिकार आयोग की सचिव सीमा त्रिपाठी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सिविल विमानन विभाग के विशेष सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे को बिहार राज्य आवास बोर्ड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक इनायत खान को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कई विभागों में प्रशासनिक फेरबदल

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा को उद्योग विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार श्रीवास्तव को वित्त विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं और विभागीय कार्यों को तेज करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में बिजली संकट पर रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर