Thursday, May 28, 2026

झारखंड में 30 जून से शुरू होगा SIR का तीसरा चरण, वोटर लिस्ट के भौतिक सत्यापन के लिए घर-घर पहुंचेंगे BLO

रांची: झारखंड में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने घोषणा की है कि 20 जून 2026 से राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बार आयोग का लक्ष्य है—एकदम स्वच्छ, समावेशी और त्रुटिरहित वोटर लिस्ट। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने साफ किया कि इस महाअभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) राज्य के हर एक घर तक खुद पहुंचेंगे और मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे।

आपके घर कब आएंगे BLO? नोट कर लें पूरा शेड्यूल

अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है या उसमें कोई सुधार होना है, तो निर्वाचन आयोग की इस समय-सारणी को ध्यान से नोट कर लें:
20 जून से 29 जून: अभियान की प्रारंभिक तैयारी, कर्मियों का प्रशिक्षण और आवश्यक प्रपत्रों की होगी छपाई।
30 जून से 29 जुलाई: सबसे महत्वपूर्ण चरण इस दौरान BLO आपके घर आएंगे, आपको इन्यूमरेशन फॉर्म देंगे और आपका वेरिफिकेशन करेंगे।
5 अगस्त: प्रारूप मतदाता सूची (Draft Voter List) का प्रकाशन होगा।
5 अगस्त से 4 सितंबर: यदि आपको लिस्ट पर कोई आपत्ति है या आपका नाम छूट गया है, तो आप अपनी दावा और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
3 अक्टूबर तक: सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा कर दिया जाएगा।
7 अक्टूबर 2026: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

महत्वपूर्ण पात्रता: इस विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि (Cut-off Date) 1 अक्टूबर 2026 तय की गई है। यानी जो भी नागरिक 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

बिना सुनवाई के नहीं कटेगा नाम, अफवाहों से बचें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आम जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि लोगों को भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान देने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदाता का नाम बिना उचित सुनवाई के मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। यदि किसी कारणवश बीएलओ का आपसे संपर्क नहीं हो पाता है, तो घबराने की बात नहीं है। ऐसे मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग विशेष कैंपों का आयोजन भी करेगा। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि यह प्रक्रिया केवल और केवल भारतीय नागरिकों के लिए है, किसी भी विदेशी नागरिक को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सीईओ ने राज्य के सभी मतदाताओं, चुनाव कर्मियों, मीडिया, और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) से इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है ताकि झारखंड की नई वोटर लिस्ट पूरी तरह से पारदर्शी और सटीक बन सके। इस मौके पर इस मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर और अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।

ये खबर भी देखें:

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर