Wednesday, November 4, 2026

पीएम मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी से मुलाक़ात की तस्वीरें साझा कीं, क्या कहा

न्यूज डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे और वहां की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाक़ात की. इससे पहले इटली की पीएम प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘’वेलकम टु रोम, माई फ़्रेंड!’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले जून 2024 में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली गए थे.

इसे भी पढ़ें : ताइवानी लेखिका यांग शुआंग ज़ी के उपन्यास ‘ताइवान ट्रैवलॉग’ को मिला इंटरनेशनल बुकर प्राइज़

एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा

प्रधानमंत्री ने उनसे मुलाक़ात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, ”इटली की राजधानी रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मेलोनी से रात्रिभोज के दौरान मुलाकात का अवसर मिला. इसके बाद हमने ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित कोलोसियम का भी दौरा किया. इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ. आज होने वाली हमारी औपचारिक वार्ता का इंतज़ार है, जिसमें भारत-इटली मित्रता को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा होगी.”

पीएम ने गिफ्ट किया ‘मेलोडी चॉकलेट’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट किया है। इटली की पीएम ने मोदी के साथ एक वीडियो बनाकर इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी इस वक्त इटली के दौरे पर हैं उनका राजधानी रोम में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर