Sunday, November 1, 2026

11 महीने से पोस्टिंग के इंतजार में बैठे 60 डीएसपी की हुई पोस्टिंग, 141 अन्य डीएसपी का भी हुआ तबादला

रांची : झारखण्ड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है. बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के 201 डीएसपी का तबादला कर उन्हें नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है. इस फेरबदल में कई जिलों के एसडीपीओ, ट्रैफिक डीएसपी, साइबर डीएसपी भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : पंचायत सचिव किरण कुसुम को जमानत देने से झारखंड हाईकोर्ट का इंकार, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ हुई थी गिरफ़्तार

डीएसपी ट्रांसफर की पूरी सूची के लिए इसे क्लिक करें : Transfer Posting

इसके अलावा पिछले साल डीएसपी में प्रोन्नत हुए कुल 60 पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है. ये अधिकारी 11 महीने से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे. बता दें कि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों के स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है और उन्हें फिलहाल कोई नई पोस्टिंग नहीं मिली है, वे सीधे पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड में अपना योगदान देंगे.

रांची में पदस्थापित कई डीएसपी भी बदले

नीरज कुमार= हटिया डीएसपी

दीपक कुमार= बेड़ो डीएसपी

मनीष चंद्र लाल= सिल्ली डीएसपी

अजय आयर्न= मुख्यालय-2 (रांची)

प्रकाश सोय= विधि व्यवस्था, धनबाद

राजीव रंजन= सिटी डीएसपी, बोकारो

अजय प्रसाद= ट्रैफिक डीएसपी, बोकारो

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर