रांची : बकाया राशि के भुगतान और बिल पास कराने के नाम पर घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुई गुमला की महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने किरण कुसुम खलको को जमानत देने से इंकार करते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी है.झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टीस अनुभा रावत चौधरी की बेंच में किरण कुसुम की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस ने लंबे समय से फरार टीपीसी उग्रवादी दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया को किया गिरफ्तार
किरण कुसुम के विरुद्ध एसीबी ने पिछले दिनों चार्जशीट भी दाखिल कर दी है. एसीबी की ओर से दाखिल चार्जशीट में पूरी घटना का क्रमवार जिक्र किया गया है. इसके साथ ही एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में कई खुलासे भी किये हैं और पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो पर लगे आरोपों को प्रमाणित करने के लिए कई सबूत भी पेश किये हैं.
12 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी
चार्जशीट दायर होने के बाद कोर्ट ने अभियोजन स्वीकृति की प्रतीक्षा में अगली सुनवाई के लिए 21 मई की तिथि निर्धारित की है. ACB ने किरन कुसुम खलखो को 12 मार्च को गुमला जिले से गिरफ्तार किया था. उसकी पोस्टिंग बिशुनपुर प्रखंड के सेरका पंचायत में थी. जहाँ उसपर 8,000 रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगा था जिसके बाद ACB ने उसे गिरफ्तार किया था.




