Wednesday, July 22, 2026

महाराष्ट्र के पालघर में हादसा, सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे 13 लोगों की मौत

न्यूज डेस्क : महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुए एक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है.

इसे भी पढ़ें : यूपी के लखीमपुर खीरी में ट्रक और वैन की टक्कर में 10 की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख

सीएम फडणवीस ने इस हादसे की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, “मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर पालघर के दहानू में टेंपो और कंटेनर की टक्कर में 13 लोगों की मौत बेहद दुखद है.” उन्होंने बताया, “इस घटना में क़रीब 20 लोग घायल हुए हैं. उन्हें कासा के उप-जिला अस्पताल और धुंदलवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.”

उन्होंने कहा, “मैं लगातार ज़िला प्रशासन के संपर्क में हूं. पुलिस अधीक्षक ख़ुद घटनास्थल पर मौजूद थे. वहां राहत और बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों.” बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए लोग एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे. पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि यह घटना सोमवार (18 मई) दोपहर 3.30 से 4 बजे के बीच घटी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर