Thursday, June 4, 2026

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, हमने पुलिस को छूट दे रखा है अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी

न्यूज डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को हाईटेक 80 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई. जिसके बाद उन्होंने भाषण देते हुए कहा कि पुलिस को हमने पूरी छूट दे रखी है, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. वहीं  इन दिनों सीएम पूरे एक्शन मोड में है और उन्होंने राज्य के अफसरों को पूरी तरह से टाइट कर रखा हैं.

अपराधियों के खिलाफ एक्शन शुरु

सीएम ने इससे पहले भी बिहार में अपराधियों के खिलाफ एक्शन को लेकर बयान दिया हैं. जिसमें उन्होंने कि राज्य में ताबड़तोड़ कुख्यात अपराधियों का एनकाउंटर भी किया जा रहा है. रविवार देर रात सीवान में अंकित कुमार सिंह को गोली मारी गई. जबकि सोमवार की सुबह पटना में मुठभेड़ हुई. जिसमें शिक्षक पर गोली चलाने वाले अपराधी संदीप उर्फ बादल को भी गोली मारी गई. इस तरह से यह कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़े: हाजीपुर पंचायतों के सरकारी स्कूलों में 10+2 की सुविधा उपलब्ध, अब PG शुरु करने की मांग

कार्य न होने पर होंगे निलंबित 

भाषण के दौरान सीएम ने यह भी कहा कि बिहार में सुशासन का राज्य है, इसलिए मैंने पुलिस के हाथ खोल दिए हैं. कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता है. आगे भी पुलिस अपना काम आगे करेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पहला नोटिस 10 दिन बाद दिया जाएगा. दूसरा नोटिस 20 दिन बाद और तीसरा नोटिस 25 दिन बाद दिया जाएगा. इसके बाद भी अगर काम न होने पर सीएम कार्यालय से उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा.

व्यवस्था पर CMO की निगरानी 

पहले भी उन्होंने कहा था कि सहयोग पोर्टल पर दर्ज हर शिकायतों को 30 दिनों के भीतर निपटाना होगा. तय समय-सीमा में शिकायत का समाधान नहीं करने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने स्पष्ट कहा है कि लापरवाही मिलने पर पहले निलंबन और जरूरत पड़ने पर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई की जा सकती है. मुख्यमंत्री कार्यालय इस पूरी व्यवस्था पर सीधे निगरानी करेंगे.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर