Thursday, May 28, 2026

झारखंड के 11 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जलजमाव से बढ़ी परेशानी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के 11 जिलों में आज यानी रविवार से लेकर लगभग 4 दिनों तक आंधी बारिश का अलर्ट जारी है. इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं संताल समेत कोल्हान के कुछ जिलों में वज्रपात की घटनाएं होने की संभावना है. इसके साथ ही राज्य के कई जिलों का तापमान 2-5 डिग्री तक बढ़ी है.

आंधी-बारिश की संभावना

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेल-खरसांवा में रविवार को आंधी-बारिश के साथ वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं शनिवार को गुमला को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ.

जिलों के तापमान में वृद्धि 

रांची का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान के दौरान इसमें 2 डिग्री की वृद्धि हुई और न्यूनतम के दौरान सामान्य से 3 डिग्री कम हुई. वहीं सबसे अधिकतम तापमान मेदिनीनगर का 41.5 डिग्री रहा. रांची में 35.9 डिग्री, जमशेदपुर में 38.6 डिग्री, बोकारो में 38.5 डिग्री और कोडरमा में 37.5 डिग्री दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े: सिमडेगा में थाना के संतरी ड्यूटी के दौरान जवान को संदेहास्पद स्थिति में लगी गोली, हालत गंभीर

रांची के कई इलाकों में हर साल बारिश के दौरान जलजमाव से आमजन को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन इलाकों में सेवा सदन, थड़पखना, काली टॉवर, बड़ा तालाब, पुरानी रांची, शारदा बाबू लेन और दीपाटोली शामिल है. वहीं मानसून को लेकर इस बार कोई ठोस तैयारी नजर नहीं आई है, जिससे लोगों को जलजमाव से कोई राहत नहीं मिलेगी.

बारिश बना आमजन की परेशानी

नगर निगम की ओर से कुछ इलाकों में सड़क निर्माण और सफाई कार्य जरुर कराए गए है, लेकिन नालियों की स्थिति अब भी ख़राब है. सेवा सदन के इलाकों में सड़क का निर्माण किया गया है, लेकिन फिर भी जलनिकासी की व्यवस्था से लोगों को राहत नहीं है. वहीं यहां की कई नालियां अब भी जाम है. वहीं लगातार आ रही बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा हो गया था, जिसे लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अभी बारिश से ऐसी स्थिति है तो बारिश के मौसम में लोगों की स्थिति अधिक ख़राब हो सकती है.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर