Wednesday, July 22, 2026

सिमडेगा में गोलीबारी की घटना में युवती घायल, इलाज के दौरान रिम्स में हुई मौत

सिमडेगा : जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र स्थित नवाटोली में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में घायल युवती जेबा परवीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। रांची स्थित रिम्स में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात अपराधियों ने 22 वर्षीय जेबा परवीन के सिर में गोली मार दी थी।

इसे भी पढ़ें: NCB ने ₹182 करोड़ की कैप्टागॉन ड्रग जब्त की, गृह मंत्री ने X पर पोस्ट कर NCB की सराहना की

घटना के तत्काल बाद उसे पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर गंभीर हालत तो देखते हुए उसे में रिम्स रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जेबा परवीन मो. हुसैन की बेटी है। बताया जा रहा है कि उसकी मां स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हैं और राशन दुकान संचालित करती हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। लेकिन अब तक न तो अपराधियों की पहचान और न ही घटना के कारणों का कोई खुलासा हो पाया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर